Connect with us

उत्तराखण्ड

आप के अर्जुन ने थामा भाजपा का दामन

उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र से दल बदल की खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार तथा झूठ और लोगों को भ्रमित करने की स्थिति 300 यूनिट फ्री बिजली व 5000 बेरोजगारी भत्ता को महज कोरी लफ्फाजी बताते हुए अर्जुन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस दौरान अर्जुन ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद और जय भाजपा जय भारत का नारा बुलंद किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी से जुड़े लोग भी भाजपा की नीतियों व जनहितकारी योजनाओं को पसंद करने लगे हैं। कुछ दिन पहले करन सिंह शेरा ने आम आदमी पार्टी छोड़ी और भाजपा में शामिल हुए। अब अर्जुन सिंह ने भाजपा में शामिल होकर आम आदमी पार्टी को करारा झटका दिया है। भाजपा में शामिल होने पर ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप, पूर्व प्रधान बब्लू चौधरी, स. जगजीत सिंह आदि ने अर्जुन का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News