Uncategorized
टनकपुर में विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर करी आत्महत्या, परिवार में कोहराम।

पर्वत प्रेरणा, टनकपुर। मनिहार गोठ क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां 35 वर्षीय एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही घर में आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को महिला घर के अंदर अकेली थी। इसी दौरान उसने कमरे में फंदा लगा लिया। काफी देर तक बाहर न आने पर जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से महिला को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चौकी प्रभारी तेज कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान नाजमा खातून (35) पत्नी इकरार हुसैन निवासी मनिहार गोठ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनके पति एनएचपीसी में कार्यरत हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।






