Connect with us

कुमाऊँ

ट्रक की चपेट में आये साइकिल सवार वृद्ध की मौत


लालकुआं। भरी बाजार में साइकिल सवार वृद्ध अचानक ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मामला मुख्य बाजार लालकुआं का है। दोपहर लगभग 12 बजकर 35 मिनट के आसपास इंद्रा नगर द्वितीय बिन्दुखत्ता निवासी केदार राम उम्र 72 किसी काम से लालकुआं बाजार आये हुए थे। वह अचानक ट्रक संख्या यूके -4 बी 1744 की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से केदार को अस्पताल पहुँचाया गया लेकिन अस्पताल पहुँचते ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे गई है।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News