Connect with us

कुमाऊँ

सरकार के पांच वर्ष के सकुशल कार्यकाल को नैना देवी मंदिर में कार्यकर्ताओ ने मांगी दुवा

नैनीताल। बुधवार को प्रदेश में नई सरकार का गठन हुआ है। और दूसरे कार्यकाल के लिए देहरादून परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में पुष्कर धामी ने मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण की है।

नई सरकार के आगामी 5 वर्ष के सकुशल कार्यकाल को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश में सभी जगह धार्मिक स्थानों में जाकर दुआ मांगी जा रही है वही नैनीताल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विश्व विख्यात नैना देवी मंदिर में नव निर्वाचित सरकार के सकुशल कार्यकाल के लिए दुआ मांगी गई।

इस दौरान अरविंद पडियार, भूपेंद्र बिष्ट,आयुष भंडारी, दीपक जोशी, लाल सिंह बिष्ट, विमला अधिकारी,लता, मीनू बुधलाकोटी, नीतू बोरा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News