Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी- परिवार से दूर हिमवीरों को छात्राओं ने बांधी राखियां

मीनाक्षी

34वीं वाहिनी ITBP में गूंजा भाई-बहन के स्नेह का संदेश, हिमवीरों की कलाई पर सजी राखी

Haldwani-:। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर 34वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP), हल्दूचौड़ में भावनात्मक एवं आत्मीय कार्यक्रम में महिला जन चेतना सामाजिक समूह, लालकुआं की बहनों और चिल्ड्रंस एकेडमी की छात्राओं ने ITBP के हिमवीरों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।कार्यक्रम के दौरान बहनों एवं छात्राओं ने हिमवीरों के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति बहनों ने सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। इस अवसर पर जवानों और छात्राओं के बीच भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता देखने को मिली। कार्यक्रम ने आपसी विश्वास, सम्मान और राष्ट्रसेवा के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत किया।इस अवसर पर 34वीं वाहिनी के सेनानी राजेश कुमार जोशी, उप सेनानी (जीडी) संजय तिवारी, उप सेनानी (जीडी) शिवराज सिंह, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर, सूबेदार मेजर रश्मि रंजन समेत वाहिनी के अधीनस्थ अधिकारी, हिमवीर एवं हिमवीरांगनाएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सेनानी राजेश कुमार जोशी ने सभी बहनों एवं छात्राओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने रक्षाबंधन के अवसर पर हिमवीरों के प्रति व्यक्त किए गए स्नेह, सम्मान और अपनत्व के लिए महिला जन चेतना सामाजिक समूह तथा चिल्ड्रंस एकेडमी की छात्राओं का धन्यवाद किया।रक्षाबंधन का यह आयोजन न केवल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावना को समर्पित रहा, बल्कि देश की सुरक्षा में तैनात जवानों और आम नागरिकों के बीच भावनात्मक रिश्ते की मजबूत कड़ी के रूप में भी सामने आया।

More in Uncategorized

Trending News