Connect with us

गढ़वाल

10 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड में नशे का कारोबार कम नहीं हो रहा है और ऊपर से कोरोना कर्फ्यू के दौरान जैसे ही शराब की दुकानें बंद हुई उसके बाद से शराब तस्कर अपने बिलों से बाहर निकलने शुरू हो गए। पुलिस ने बार-बार इन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया लेकिन उसके बावजूद भी इन सब तस्करों के ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। राजधानी देहरादून में एसओजी ने प्रेमनगर से एक तस्कर को 10 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

आरोपित लॉकडाउन में अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा था। एसओजी को सूचना मिली कि प्रेमनगर क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इस पर छापामारी की गई। यहां रेशम वाली गली से एक आरोपित को अवैध शराब के साथ दबोच लिया गया। आरोपित कार में शराब की तस्करी कर रहा था। उसके खिलाफ प्रेमनगर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी पहचान आशीष निवासी ईसी रोड, डालनवाला के रूप में हुई है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Continue Reading
You may also like...

More in गढ़वाल

Trending News