Connect with us

कुमाऊँ

5 सालों में सीएम धामी का 10 गुना बढ़ा बैंक बैलेंस

खटीमा। संपत्ति के साथ-साथ इन 5 सालों में सीएम धामी का बैंक बैलेंस 10 गुना बढ़ गया है। वहीं उनके नाम पर लगभग 50 लाख का हाउस लोन भी है। बता दें कि उनके पिता के निधन के बाद उनके नाम पर पैतृक संपत्ति भी आई है। जिसकी वर्तमान कीमत करोड़ों में है। आपको बता दें कि सीएम धामी खटीमा में नगरा तराई गांव के निवासी हैं।

सीएम धामी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में दिए शपथ पत्र में नगदी 48,500, बैंक जमा राशि 955885,पत्नी के नाम आभूषण 228000, अचल संपत्ति 1140000 कृषि भूमि पैतृक संपत्ति दिखाई। 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सीएम धामी ने अपने शपथ पत्र में अपने हाथ में नगदी 58,600 रुपये और बैंक बैलेंस 1 करोड़ 10 लाख 79 हजार 982 रुपये दिखाई है।सीएम धामी का 5 साल में बैंक बैलेंस दस गुना बढ़ गया है। जिसमें उनके नाम पर लगभग 50 लाख का हाउस लोन भी है। धामी की पत्नी के पास आभूषण भी दोगुना रकम के हो गए हैं।बता दें कि 2017 में 228000 के आभूषण थे और 2022 में 596640 रुपये के आभूषण हैं। धामी के पिता स्वर्गीय सूबेदार शेर सिंह धामी के निधन के बाद उनके द्वारा अर्जित संपत्ति धामी के नाम पर आई है। जिसकी कीमत 14640000 रुपये है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा विधानसभा सीट से गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सीएम धामी ने बंपर वोटों से भाजपा की जीत का दावा किया। बता दें कि नामांकन करने से पहले सीएम धामी ने अपनी मां से तिलक लगवाया और दही और चीनी खाई। इसके बाद सीएम धामी रामलीला मैदान स्थित मंदिर पहुंचे और यहां मत्था टेका। और फिर सीएम पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन करने पहुंचे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News