Connect with us

कुमाऊँ

131वां नन्दा देवी महोत्सव का आयोजन,बैन्ड बाजे के साथ लाये कदली वृक्ष

रानीखेत ।131वा नन्दा देवी महोत्सव शनिवार को नन्दा देवी परिसर रानीखेत में आरंभ हो गया। कदली वृक्ष को बैन्ड बाजे के साथ विमल भट्ट, निवासी लालकुर्ती राय स्टेट के निवास से लाया गया। सर्वप्रथम कदली वृक्ष की पूजा कर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मां नन्दा और सुनंदा के जयकारों के साथ वृक्ष को नन्दा देवी परिसर में लाया गया।

इस अवसर पर विधायक करण माहरा ने कदली वृक्ष की पूजा कर सभी नागरिकों को नन्दा देवी महोत्सव की शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस महोत्सव से जुड़े शहर के सभी नागरिकों द्वारा निरंतर प्रयास करने पर उनकी सराहना की।

नंदा देवी महोत्सव समिति के अध्यक्ष हरीश शाह ने कहा कि यह मां नन्दा देवी महोत्सव का 131वां वर्ष है। उन्होंने यह भी बताया कि कोविड संक्रमण के चलते हुए इस साल महोत्सव को कोविद 19 गाइडलाइंस के अनुसार यह महोत्सव कराने का समिति ने निर्णय लिया है। जिसमे सोशल डिस्टेंसिंग और तमाम अन्य नियमों का पालन किया जाएगा। इस साल राजा और रानी का दायित्व जितेंद्र रौतेला और उनकी पत्नी ममता रौतेला निभाएंगे। अध्यक्ष ने यह भी बताया कि केले के वृक्षों पर मां नन्दा और सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण 13 सितंबर को किया जाएगा। जिसके बाद ब्रह्म मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा के साथ मां नन्दा सुनंदा की स्थापना 14 सितंबर को की जाएगी। उसके बाद दो दिवसीय पूजा के साथ 17 सितंबर को महोत्सव का विधिवत समापन होगा।

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति शाह मिश्रा, भूतपूर्व ब्लाक प्रमुख धन सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, मोहन नेगी, भुवन लाल शाह, पंकज शाह, सतीश पांडे, मुकेश शाह, किरण शाह, भूपेंद्र रावत, विजय तिवारी, पुष्कर पांडे, कमल आर्या, विनीत चौरसिया, दीपक पंत सहित नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

बलवंत सिंह रावत

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News