Connect with us

कुमाऊँ

144 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

अनिल कार्की

थल (पिथौरागढ़)। नशे के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत थाना थल पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 02 अभियुक्तों को 144 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ़्तार किया है। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी सीज किया गया है।


पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ सुखबीर सिह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ राजन सिंह रौतेला के निर्देशन में प्रभारी थानाध्यक्ष उ0नि0 विजय नेगी द्वारा टीम गठित कर अवैध मादक पदार्थों की बिक्री / तस्करी के विरुद्ध सतर्क दृष्टि रखते हुए, कड़ी कार्रवाई किये जाने के क्रम में आज थाना थल पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान थल बैरियर से अभियुक्तगण अजित सिह पुत्र तेज सिह निवासी बीसा बजेड़ पिथौरागढ तथा विनोद सिह पुत्र विक्रम सिह निवासी बीसा बजेड़ पिथौरागढ, को पिकप संख्या-UK05CA-1426 में 144 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना थल में मु0अ0सं0-05/2021,धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी टीम में शामिल उ0नि0 विजय नेगी प्रभारी थाना थल, कास्टेबल रमेश शर्मा , कास्टेबल धर्मेन्द्र भारती। कास्टेबल बृजेश नयाल आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News