Connect with us

उत्तराखण्ड

चमोली में करेंट लगने से 4 पुलिस कर्मियों सहित 15 लोगों की मौत

चमोली से दुखद खबर सामने आ रही है जहां सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में करेंट फैलने से 15 लोग झुलस गए वही 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

उत्तराखंड के चमोली में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास करंट फैल गया है। करंट लगने से 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं ‌20 से अधिक लोग इसकी चपेट में आ गए हैं, इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। बता दें कि करंट लगने से झुलसे लोगों को जिला चिकित्सालय लाया गया है।

बताया गया कि ट्रीटमेंट प्लांट में काम करने वाले युवक की रात्रि में मौत हुई, सुबह पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची। तो इस दौरान मृतक के स्वजनों सहित अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इसी बीच वहां करंट फैला और मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। 20 से अधिक लोगों को जिला चिकित्सालय लाया गया है। झुलसने वालों में तीन की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है, जिसमें चमोली के दरोगा भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  पंतनगर में फायरिंग की सूचना पर पहुंचे एसएसपी ने दरोगा समेत नौ पुलिसकर्मी किये निलंबित,

More in उत्तराखण्ड

Trending News