Connect with us

Uncategorized

सड़क हादसे में ड्राइवर समेत 2 की मौत


उत्तरकाशी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बनचौरा मोटरमार्ग पर दिवारी खोल के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ड्राइवर समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार तीन अन्य घायल हो गए।


हादसा गुरुवार शाम पांच बजे का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन बनचौरा से नैनबाग क्षेत्र के ऐंदी बसाण गांव के लिए रवाना हुआ था। तभी वाहन दिवारी खोल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जाकर पेड़ से टकरा गया। इस दौरान वाहन चालक समेत एक यात्री की मौत हो गई।

ड्राइवर समेत दो की मौत
मृतकों की पहचान पद्म (34) निवासी श्रीकोट और रीता (35) के रूप में हुई। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों व मृतक को खाई से बाहर निकाला।

हादसे में घायल लोगों की पहचान सोबन दास निवासी बसाण गांव, विजय और जगबीर दोनों निवासी कैंथोगी बनचौरा के रूप में हुई है। चिकित्सकों के मुताबिक विजय और सोबन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  दीवाली पर सिख क्यों मनाते हैं बंदी छोड़ दिवस? जानें कैसे 52 हिंदू राजाओं को श्री गुरु हरगोविंद सिंह ने करवाया था आजाद

More in Uncategorized

Trending News