Connect with us

कुमाऊँ

शिविर में 200 मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

हल्द्वानी। साथी हाथ बढाना सेवा समिति द्वारा लाल डॉट हल्द्वानी स्थित कार्यालय के प्रांगण में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 200 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य का परिक्षण कराकर‌ लाभ उठाया । शिविर सेंट्रल हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों डॉ भानु प्रकाश, फिजिशियन डॉ रजनीश, डॉ सुनेशा स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ मानसी, तथा दमुआ ढुंगा से दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ मनीषा लाल के द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने डॉ भानु प्रकाश को सम्मान प्रतीक भेंट कर आभार व्यक्त किया तथा उपाध्यक्षा दया बिनवाल, ने डॉ मनीषा लाल को प्रसस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सचिव हेमा मेलकानी,कोषाध्यक्ष गीता कार्की, संरक्षिका लीला मनराल, उपसचिव रमेश चंद्र, हेमा चिलवाल,कमला जोशी,मधु बिष्ट, दीपा जोशी, कंचन शर्मा, रीता पाण्डे , विमला कांडपाल , लीला कोठारी, ममता जोशी, गीता पन्त, बीना पाठक उर्मिला परिहार आदि उपस्थित रहें।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News