Connect with us

उत्तराखण्ड

कुट्टू के आटे का खाना खाने से 30 लोगों की तबीयत खराब,अस्पताल में भर्ती

नवरात्रि शुरू हो चुकी है और नवरात्रि के समय में लोग व्रत रखते हैं और साथ ही कूटू का आटा से बने पकवान खाते हैं लेकिन ऋषिकेश के रायवाला थाना क्षेत्र में कूटू के आटे से बने खाने के कारण 30 लोग बीमार पड़ गए। बता दे कि मामला रायवाला क्षेत्र के गांव हरिपुर कलां का है।

जानकारी के अनुसार बीमार होने वाले सभी लोगों ने कुट्टू के आटे के पकवान खाए थे। शुक्रवार को आनन फानन में बीमारों को हरिपुर कलां स्थित निजी अस्पताल और पीएचसी रायवाला में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत अभी स्थिर है। बताया जा रहा है कि लोगों ने अलग-अलग दुकानों से कुट्टू का आटा खरीदा था।खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम दुकानदारों से कुट्टू के आटे के सप्लायर की जानकारी जुटा रही है। इससे पहले अप्रैल माह में भी कुट्टू के आटे की पूड़ियां खाने से रुद्रपुर में अलग-अलग स्थानों पर नौ लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। फूड प्वाइजनिंग की आशंका पर सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

More in उत्तराखण्ड

Trending News