Connect with us

कुमाऊँ

ट्रक ने रौंदा बाइक सवार भाई-बहन को, भाई की मौत, बहन अस्पताल में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार

उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर से सड़क दुर्घटना को लेकर खबर आ रही है यहां पर सड़क पर फर्राटा भर रहे ट्रक ने बाइक सवार एक युवक की जान ली और बाइक में उसके साथ बैठी बहन को चोट आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों अपनी मौसी के घर जसपुर जा रहे थे। कुंडा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार मानपुर निवासी सन्नी चौलिया (24) पुत्र गुरनाम सिंह बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अपनी बहन संदीप कौर को मौसी के घर छोड़ने के लिए जसपुर जा रहा था। तभी कुंडा थाने के नजदीक तेज गति से आ रहे एक ट्रक चालक ने उनकी बाइक को रौंद डाला।
हादसे में बाइक सवार सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन छिटककर दूर गिर गई। हादसे की जनकारी मिलते ही कुंडा थाना प्रभारी अरविंद चौधरी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मौके पर बुलाकर पंचनामा भरा। मृतक के पिता गुरनाम और बड़ा भाई बंटी दूध का काम करता है। सन्नी कुंडेश्वरी में एक क्रशर के तौल कांटे पर काम करता था। वह अविवाहित था।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

More in कुमाऊँ

Trending News