Connect with us

कुमाऊँ

नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़।यहां नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले और दुष्कर्म करने के आरोप में चार लोगों को जाकरदेवल पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। घटना शिवरात्रि के दिन 1 मार्च की बताई जाती है जहां 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया गया।पुलिस के अनुसार 14 साल की नाबालिग लड़की के परिजनों ने जाजरदेवल थाने में लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

परिजनों का कहना था कि वह लड़की घर से मंदिर जाने के लिए निकली थी लेकिन वह घर नहीं लौटी पुलिस तभी से लड़की की तलाश कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद छठे दिन पुलिस को लड़की के बारे में कुछ अहम जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस ने रावल गांव क्षेत्र से लड़की को बरामद किया पुलिस ने लड़की को कोर्ट में पेश किया जहां उसके बयान दर्ज किया लड़की ने कोर्ट ने बताया कि 4 लड़के उसे बहला-फुसलाकर रावल गांव ले गए थे जहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया पुलिस ने इस मामले में चारों युवकों संजय कुमार और संजू,नीरज कुमार, प्रकाश राम, किशोर शर्मा को गिरफ्तार किया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर चालान कर दिया।

यह भी पढ़ें -  बनबसा में गौवंश के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News