Connect with us

कुमाऊँ

एस बी होटल पर बैंक का 52 करोड़ बकाया, नीलामी की करवाई

हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित एसबी होटल पर बैंक का करोड़ों रुपए बकाया चला आ रहा था। जिस पर बैंक आफ बड़ौदा ने गुरुवार को अपनी करवाई शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक होटल एस बी के स्वामी ने होटल बनाने एवम इलेक्ट्रॉनिक शोरूम चलाने के लिए विगत कई वर्ष पूर्व बैंक आफ बड़ौदा से ₹40 करोड़ का लोन लिया गया था। होटल के कुछ भाग में शोरूम भी चल रहे थे। मंदी के दौर में होटल कारोबार को एक बड़ा झटका लगा। जिसके चलते होटल लगातार घाटे में चलता गया। लम्बे समय से लोन जमा न करने से बैंक की देनदारी बढ़ते गयी। और धनराशि ₹52 करोड़ हो गई। बताया गया की होटल स्वामी पैसे देने में असमर्थ हो गए थे, धनराशि वसूली हेतू तहसील से आरसी काटी गई थी। बैंक द्वारा होटल स्वामी को पैसा जमा करने का काफी मौका भी दिया गया था, लेकिन होटल स्वामी पैसा समय पर नहीं चुकाया सके, बैंक ने प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में आज होटल को सील कर दिया है। बताया जा रहा है 23 अगस्त को होटल की नीलामी की जाएगी।

Ad
यह भी पढ़ें -  International Yoga Day 2026: एकजुट हुआ देश!, PM Modi समेत राज्यों के नेताओं ने किया योगाभ्यास
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News