Connect with us

उत्तराखण्ड

मोटरसाइकिल मारुति वैन में आपसी भिड़ंत से 6 घायल, तीन की मौत

रिपोर्टर -भुवन सिंह ठठोला

बाजपुर। शुक्रवार को उत्तराखण्ड के बाजपुर में सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें 6 लोग घायल हुए हैं और तीन की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने बताया बाजपुर के ग्राम महेश्वर निवासी राकेश अपने परिजन अनारवती,ममता, रोहित, अमन, वंदना,के साथ मारुति वैन से ग्राम हरिपुरा जा रहा था कि अचानक नैनीताल रोड स्थित ग्राम नमुना के समीप सामने से आ रही मोटरसाइकिल और मारुति वैन की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार सुमित ठाकुर रिफाकत और शराफत की मौके मौत हो गई । आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायलों को उपचार करने के बाद दो की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। मौके में पहुंची पुलिस ने मृर्तको शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इस दौरान बाजपुर के सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी में बताया कि मार्ग दुर्गा में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि 6 लोग घायल हुए हैं उन्होंने कहा है कि मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर आने के बाद ही कार्रवाई अमल मिलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand News: विमल पुरवाल की माताजी के निधन पर छलका धामी का दर्द, परिवार को दी सांत्वना

More in उत्तराखण्ड

Trending News