Connect with us

कुमाऊँ

वन विभाग की 6 टीमों ने अवैध खनन पर की बड़ी कार्रवाई,डंपर, बैल गाड़ियां सीज

वन विभाग की टीम द्वारा रामनगर क्षेत्र में देर रात्री मे 6 टीमों द्वारा अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाही की और डम्पर और बैलगाड़ियों को सीज किया। देर रात्रि तराई पश्चिमी वन प्रभाग द्वारा छ: टीमों के साथ रात्रि गश्त की गई, जिसमें बन्नाखेड़ा क्षेत्र से गऊघाट में अवैध खनन में दो वाहन (डम्पर), गुलजारपुर जुड़का क्षेत्र में दो वाहन (डम्पर), राघव स्टोन क्रेशर में रात्रि एक बजे कोसी नदी से बैल गाड़ियों द्वारा अवैध उपखनिज पकड़ा। सभी के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है। टीम में DFO, SDO रामनगर, RO बैलपड़ाव, ROरामनगर, वन सुरक्षा बल एवं फील्ड स्टाफ सम्मिलित थे। जब्त वाहनों को बन्नाखेड़ा वन परिसर एवं हल्दुवा परिसर में तिनही अभिरक्षा में खड़ा कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News