Connect with us

कुमाऊँ

हल्द्वानी में बिना मास्क वालों पर पुलिस ने किया 60 हजार का चालान

उत्तराखंड में कोरोना वायरस की वापसी लगभग हो चुकी है और जिस प्रकार से कोरोना के नए मामले बढ़ते जा रहे हैं इसको देखते हुए शासन प्रशासन केंद्र और राज्य सरकारें सब इस वायरस की रोकथाम और वायरस के मामले को कंट्रोल करने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं मगर किसी किसी जगह पर तो स्थिति हाथ से बाहर निकलते जा रही है। इधर नैनीताल पुलिस भी कोरोना के नियमों को लेकर खास सक्रिय हो गई है।

नैनीताल पुलिस ने लोगों के बीच में जागरुकता फैलाने के लिए एक बार फिर नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। बता दें कि बुधवार को चेकिंग के दौरान मास्क ना पहनने के चक्कर में 258 जबकि सामादिक दूरी ना बनाने के कारण 111 लोगों को पकड़ा गया। जिनसे जुर्माना वसूला गया।कोरोना से बचाव तभी संभव है जब रोकथाम के लिए बेसिक नियमों की पालना की जाए। यह बात शासन-प्रशासन, हर कोई बड़े लंबे समय से कहता आ रहा है। मगर कोरोना के मामलों की गिरती संख्या ने कहीं ना कहीं हर किसी को लोपरवाह कर दिया। इसलिए अब मास्क का इस्तेमाल या फिर सोशल डिस्टैंसिंग का पालन होता कम दिख रहा है। मगर अप पुलिस सचेत हो गई है। लाजमी है पुलिस के साथ शहर के लोगों को भी सचेत होना पड़ेगा वरना जुर्माना तो भरना ही पड़ेगा।

एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस ने कोरोना की गाइडलाइन्स का पालन करवाने के लिए चेकिंग की। बुधवार को हुई इस चेकिंग में मास्क नहीं लगाने पर तकरीबन 258 लोगों से 46 हजार 900 रुपये जुर्माना वसूला गया।

यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

जो लोग सामादिक दूरी बनाने में दिलचस्प नहीं दिखे, ऐसे 111 लोगों से 13 हजार 100 रुपये वसूले। पुलिस का साफ कहना है कि चेतावनी देने के बावजूद लोगों को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। प्रत्येक थाना क्षेत्र मास्क, सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News