Connect with us

कुमाऊँ

नैनीताल के पूर्व विधायक पर हुआ जानलेवा हमला

नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य पर एक व्यक्ति द्वारा पत्थर तोड़ने वाली धारदार छेनी से हमला किए जाने की घटना सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को पूर्व विधायक संजीव बेतालघाट के जावा गांव में स्थापित बाबा साहेब की मूर्ति पर अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। यहां अचानक एक स्थानीय युवक ने पत्थर तोड़ने वाली छेनी से संजीव के पेट में प्रहार करने की कोशिश की।अचानक हुई इस घटना से हर कोई सकते में आ गया।

उपस्थित लोगों ने तत्काल ही युवक के वार से संजीव को बचा लिया। इस कोशिश में संजीव के हाथ में हल्का सा कट लग गया। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने बताया कि पूर्व विधायक संजीव आर्या पर हमला करने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है, जिसके चलते पूर्व विधायक संजीव आर्या ने कोई भी कानूनी कार्यवाही करने को लेकर पुलिस थानाध्यक्ष बेतालघाट को मना कर दिया, फिलहाल संजीव आर्या हल्द्वानी अपने आवास के लिए रवाना हो गए हैं।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News