Connect with us

कुमाऊँ

युवक पर जानलेवा हमला

रानीखेत। यहां एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए रानीखेत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है गाड़ी ताड़ीखेत ब्लॉक निवासी देवेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र हरीश सिंह के अनुसार वह भाजपा मजखाली मंडल कार्यालय के शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लेने गया था। शाम को वापस लौटते समय हेयरपिन बैंड के पास वाहन से उतरते ही गांव के दबंग किस्म के एक व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया। खुद को बचाने की कोशिश में उसकी कलाई बुरी तरह कट फट गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर तहसीलदार निशारानी व राजस्व उपनिरीक्षक गोपाल राम चिकित्सालय पहुंचे। लोगों ने आरोपी को पकड़े जाने की मांग की।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News