Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी से सोमनाथ धाम के लिए श्रद्धालुओ का दल रवाना, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी

 मीनाक्षी

हल्द्वानी | उत्तराखंड सरकार की सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा 2026′ के तहत नैनीताल जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल सोमवार को हल्द्वानी से देहरादून के लिए रवाना हुआ। हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन पर सांसद अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा दल को विदा किया और सभी यात्रियों को शुभकामनाएं दीं।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सरकार की यह पहल उन लोगों के लिए बड़ी सौगात है, जो आर्थिक या अन्य कारणों से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते। इस योजना में एसी ट्रेन यात्रा, ठहरने, भोजन, स्थानीय परिवहन और मेडिकल सुविधाओं सहित सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गई हैं।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या ने बताया कि देहरादून में सभी 13 जिलों से आए श्रद्धालु एकत्र होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर्रावाला से विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गुजरात स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ धाम के लिए रवाना करेंगे। श्रद्धालु अपने-अपने जिलों का पवित्र जल कलश भी साथ लेकर जाएंगे।

नैनीताल जिले से इस यात्रा में 14 महिलाएं और 23 पुरुष, कुल 37 श्रद्धालु शामिल हैं। इस मौके पर दर्जा राज्यमंत्री दीपक माहरा, मोहन पाठक, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, एसडीएम मोनिका, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, तहसीलदार कुलदीप पांडे, बीडीओ असगर तनवीर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 31 लोगों में हुई पुष्टि, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

More in Uncategorized

Trending News