Connect with us

Uncategorized

यमुनोत्री हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पिकअप वाहन, तीन की मौत

यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास सड़क हादसा

उत्तरकाशी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई.

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पिकअप वाहन

हादसा सोमवार सुबह का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास परचून के सामान से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची.

हादसे में तीन लोगों की मौत

रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन से लोगों को बाहर निकाला. लेकिन तब तक वाहन में सवार तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी. जानकारी के अनुसार वाहन परचून का सामान लेकर मोरी की और जा रहा था

यह भी पढ़ें -  चमोली टनल हादसा: भारी बारिश से निर्माणाधीन सुरंग में घुसा पानी और मलबा, 16 मजदूरों का सुरक्षित रेस्क्यू; अपनों की जानकारी के लिए तुरंत मिलाएं ये हेल्पलाइन नंबर

More in Uncategorized

Trending News