Connect with us

उत्तराखण्ड

परिवार के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, हादसे में गई पिता की जान,बच्चे के दिल में छेद,आर्थिक मदद की गुहार…

शंकर फुलारा -संवाददाता

अल्मोड़ा। एक सप्ताह पूर्व द्वाराहाट, सुरईखेत गनोली निवासी लोक गायक मित्र प्रकाश फुलारा दिल्ली से घर वापसी के दौरान गाड़ी के पानी के बहाव में बहने से दर्दनाक मौत हो गई और इस माह 15 तारीख को दिल्ली में उनके बच्चे का दिल का ऑपरेशन होना था क्योंकि उनके पुत्र विनय फूलारा के दिल में छेद है।


प्रकाश फुलारा स्वयं दिल की बीमारी से अस्वस्थ थे। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर धामी से प्रकाश फुलारा के परिजनों ने अनुरोध किया है कि इस मासूम की जान बचाने के लिए परिवार की मदद करें।

अब उनकी धर्म पत्नी बसंती देवी जी के ऊपर पुत्र के इलाज का जिम्मा है लेकिन परिवार का मुखिया गुजर जाने के बाद बच्चे का इलाज भी नही हो सकता और दो वक्त की रोजी रोटी का भी संकट है।

इस घटना से सभी क्षेत्रवासी दुखी हैं प्रकाश फुलारा के परिजनों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं और लोगों से मदद की अपील कर रहे है। सभी सोशल मीडिया के मित्रो से प्रकाश फुलारा के परिजन हाथ जोड़कर अनुरोध कर रहे है जितना हो सके इस समय बच्चे के इलाज के लिए आगे आए।

बसंती देवी जी का खाता संख्या, गूगल पे व नंबर Basant Devi A/C – 76020025993 (IFSC – SBIN0RRUTGB)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी - हाई कोर्ट शिफ्टिंग की जमीन तलाश बनी टेढ़ी खीर, अब तीन नए ठिकानों पर नजर, जमीनों के दाम छू रहे आसमान!

More in उत्तराखण्ड

Trending News