Connect with us

कुमाऊँ

चम्पावत के सीमचूका मार्ग में विशाल पहाड़ दरकने से हुआ दर्दनाक हादसा

चम्पावत। जिले के सीमचूका मार्ग पर विशाल पहाड़ दरकने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मोके पर ही मृत्यु हो गई। वही एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को आनन फानन में हायरसेंटर रेफर किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में TIHM ( टेलेंट इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मेनेजमेंट के संस्थापक योगेश पाण्डेय और उनका साथी संजू अपने निजी वाहन से सीम चूका मार्ग पर जा रहे थे,तभी अचानक भारी भूस्खलन होने से वह दोनों हादसे का शिकार हो गए।

हादसे में मृतक योगेश पाण्डेय उम्र 35 वर्ष पुत्र दुर्गा दत्त पाण्डेय पूर्णागिरि विहार टनकपुर के निवासी थे, हादसे में गंभीर रूप से घायल संजू उम्र 27 वर्ष पुत्र महेश चंद्र तिवारी सेलागाड़ पूर्णागिरि के निवासी हैं।

इस बेहद दुःखद दुर्घटना में योगेश पाण्डेय की मृत्यु की ख़बर मिलते ही पुरे इलाके में शोक की लहर है। आपको बता दें योगेश पाण्डेय TIHM के साथ शिक्षा के क्षेत्र में कई युवाओं का भविष्य सफलता की ओर बड़ा रहे थे, साथ ही वह गौ सेवक के रूप में अहम् भूमिका भी निभा रहे थे। इस दुःखद घटना पर तमाम राजनैतिक दलों ने कई संगठनों ने अपना दुःख व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News