Connect with us

उत्तराखण्ड

चमोली में हुआ दर्दनाक हादसा, एक की मौत, चार घायल

सोमवार देर रात चमोली में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सलूड़ में एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार घायल हैं।

अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी कार
चमोली में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां जोशीमठ के सलूड़ में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार में कुल पांच लोग ही सवार थे।

एसडीआरएफ ने घायलों को किया रेस्क्यू
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात एसडीआरएफ को सलूड़ में कार के दुर्घटनाग्रस्त होने जानकारी मिली। जिसके बाद एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। टीम ने देखा कि ऑल्टो (UK11B2096) सड़क से करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी।

एक की मौके पर ही मौत, चार घायल
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मिली जानकारी के मुताबिक इसमें एक व्यक्ति शरण सिंह चौहान पुत्र माधो सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर!, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार

More in उत्तराखण्ड

Trending News