Connect with us

उत्तराखण्ड

बोल्डर की चपेट में आने से कैंटर चालक व क्लीनर की दर्दनाक मौेत

धारचूला। पहाडी से गिरे विशालकाय बोल्डर की चपेट में आने से कैंटर चालक और क्लीनर की दर्दनाक मौेत हो गई। घटना के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की शिनाख्त वाहन के चालक और परिचालक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कैंटर धारचूला से वापस पिथौरागढ़ लौट रहा था कालिका के घोचा नामक स्थान पर नेशनल हाईवे पर यह हादसा घटित हुआ। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है तथा हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है।

बुधवार को शाम करीब 4:00 बजे कैंटर वाहन धारचूला कालिका से पिथौरागढ़ की ओर आ रहा था जिसमें कालिका पुल के पास बोल्डर कैंटर के कैबिनेट को तोड़ते हुए चालक और परिचालक के ऊपर जा गिरा। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। किसी तरह पुलिस ने शव निकाले। दोनों की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर मृतकों की पहचान चालक अमित खर्कवाल (30)पुत्र धर्मानंद खर्कवाल निवासी खर्क चंपावत, कंडक्टर दीपक चंद्र पाठक (21) पुत्र प्रकाश चंद्र पाठक निवासी दशौली पिथौरागढ़ वर्ष के रूप में हुई। कोतवाल कुंवर सिंह रावत ने बताया कि मृतकों के परिजनों को जानकारी दे दी है।।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News