Connect with us

कुमाऊँ

10हजार की आबादी,कोई सुविधाएं नहीं,पार्षद भी नहीं सुनते

हल्द्वानी। रामपुर रोड वार्ड नंबर 56 वेदबंधु बिहार मानपुर कत्था फैक्ट्री की जनता ने सामाजिक कार्यकर्ता . बीसी पंत को अपने क्षेत्र में बुलाकर अपनी-अपनी समस्या बतायी। श्री पंत ने बताया 10 हजार आबादी वाले क्षेत्र में आज भी रोड और पानी की समस्या खड़ी है।वेद बंधु बिहार के लोगों के घरों में पर्याप्त पानी नहीं आता है। घरों के आगे गंदगी के ढेर और गंदा पानी भरा रहता है। उन्होंने बताया कोरोना महामारी में आए दिन लोग बीमार पड़ रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता को सभी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा पीडब्ल्यूडी और निगम के अधिकारियों से मिलकर वार्ता की जाएगी। अगर सुनवाई नहीं होती है। तो वह धरना देने पर मजबूर हो जाएंगे। स्थानीय लोगों ने कहा पार्षद राजू नेगी को बार-बार कहने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे जनता में नाराजगी दिखाई दी। सामाजिक कार्यकर्ता को फोन पर सूचना दी गई, इसके बाद वह वेद बंधु मानपुर पश्चिम निवासियों की जन समस्याएं सुनने पहुंचे। इस दौरान आनंद बल्लभ जोशी, श्याम जोशी,राम जोशी,दीपक तिवारी, सुरेश सिंह,मनोज चौहान,शेखर तिवारी, अमर सिंह राणा,राकेश जोशी, महिलाओं में रेनू जोशी,मुन्नी जोशी,दीपा जोशी, ललिता पंत,बीना पांडे,आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News