Connect with us

कुमाऊँ

13 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार

बागेश्वर। शराब तस्करी को लेकर मामला बागेश्वर जिले से आया है बता दे कि यहां पर कोतवाली पुलिस ने 13 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव के निर्देश पर शराब व मादक पदार्थों की अवैध तस्करी व बिक्री करने वालों पर पुलिस की पैनी निगाह है। पुलिस लगातार चेकिंग कर रही है। इसी क्रम में आए दिन अवैध शराब पकड़ी जा रही है। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने मंडलसेरा निवासी गणेश राम पुत्र दौलत राम के पास 13 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम व 188 आइपीसी व 51 बी में अभियोग पंजीकृत किया गया है। टीम में उपनिरीक्षक खष्टी बिष्ट, सुनील कुमार, अशोक पंवार शामिल थे

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News