Connect with us

कुमाऊँ

तीरथ के मुख्यमंत्री बनने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न


तीरथ रावत को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाए जाने तथा डीडीहाट विधायक बिशन चुफाल को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय गांधी चौक में जिला संयोजक एबीवीपी तथा छात्र संघ अध्यक्ष सागर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आतिशबाजी करते हुए मिष्ठान वितरित कर जमकर जश्न मनाया।

सागर बि ष्ट ने कहा कि तीरथ सरकार के द्वारा समय कम काम ज्यादा का नारा दिया गया है जोकि उत्तराखंड के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा उन्होंने कहा की तीरथ रावत छात्र जीवन से ही संगठन से जुड़े रहे हैं एबीवीपी के शीर्ष पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं उनके सीएम बन जाने से उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास होगा।
एबीवीपी के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेम धामी ने कहा कि डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने से सीमांत में विकास कार्य तेज होंगे और लंबे समय से जिले को कैबिनेट में जगह देने की मांग भी पूरी हुई इस दौरान ABVP के मयंक पुरोहित नगर मंत्री धारचूला, प्रेम धामी पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश धामी छात्र संघ उपाध्यक्ष पकंज धामी छात्र संघ कोषाध्यक्ष राहुल बिष्ट गौतम गर्बयाल पकंज बिष्ट महेंद्र धामी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News