Connect with us

Uncategorized

पिथौरागढ़ हाईवे पर हादसा, गुरना के पास खाई में गिरा वाहन,मौत

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ घाट मोटर मार्ग में गुरना के निकट एक टिप्पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसमें

हादसे की सूचना मिलते ही ऐचोली चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक कमलेश जोशी की अगुवाई में पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने खाई में उतरकर शव को सड़क पहुंचाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घाट से पिथौरागढ़ की ओर आ रहा एक टिप्पर गुरना के निकट अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन में सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।

सूचना मिलते ही ऐंचोली पुलिस व एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। टीम के घटनास्थल पर पहुंचने तक चालक ने दम तोड़ दिया था, टीम द्वारा मशक्कतों के बाद शव को सड़क तक पहुंचाया।

ऐचोली चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कमलेश जोशी ने बताया कि मृतक की पहचान केशव सिंह, धौल सिंह,उम्र लगभग 48 वर्ष निवासी ढूंगातोली के रूप में हुइ। पुलिस द्वारा पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी केस पर महेंद्र भट्ट का बयान, बोले- धामी सरकार ने हर स्तर पर की कार्रवाई

More in Uncategorized

Trending News