Connect with us

कुमाऊँ

रिश्ते के जीजा पर रेप व मारपीट का आरोप, मामला दर्ज

हल्द्वानी। अपने रिश्ते के दामाद पर अपनी बेटी के साथ रेप और मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में क्षेत्र के एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई कर दी है।
पीड़िता के पिता ने हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर में कहा है कि इसी 25 अप्रैल को उनके रिश्ते का दामाद कमल उनकी 18 वर्षीय छोटी बेटी को अपने घर ले गया था। कमल मूलत: बागेश्वर के बैशानी गांव का रहने वाला है। वर्तमान समय में वह उधमसिंह नगर के किच्छा में रहता है

आरोप है कि दमाद घर ले जाने के बजाय पीड़िता को एक होटल में ले गया जहां उसके साथ रेप किया।इसके बाद जब तक लड़की उसके घर रही वह उसकी पिटाई करता रहा और किसी से नहीं बताने की धमकी दे रहा था बाद में पीड़िता ने फोन करके अपने परिजनों को बताया कि कमल उसके साथ दुष्कर्म किया है और अब मारपीट कर रहा है । जब बड़ी बेटी उसको लेने गई तो कमल ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। 3 मई को दोनों लड़कियां वापस अपने घर आ गईं तब से आरोपी कमल उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहा आज इसके बाद पीड़ित के पिता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in कुमाऊँ

Trending News