Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

उत्तराखण्ड

देवस्थानम बोर्ड भंग करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा देवस्थानम बोर्ड भंग करने का एलान किया गया। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियां गिनाई। भाजपा सरकार की ये पीसी 3 बिन्दुओं पर आधारित थी।

श्री कौशिक ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार द्वारा गन्ना किसानों को बड़ी राहत दी गई। कहा कि उत्तर प्रदेश से 1 रुपये ज्यादा गन्ना मूल्य बढ़ाया गया है। मदन कौशिक ने कहा कि इस बार हमारी सरकार ने 5 रुपये बढ़ाएं हैं। साथ ही सितारगंज मिल को फिर से स्टार्ट किया गया है जिससे किसानों को लाभ मिलेगा। मदन कौशिक ने कहा कि समर्थन मूल्य बढ़ने से 7 लाख किसानों को लाभ होगा।वहीं देवस्थानम बोर्ड भंग करने पर कौशिक ने सरकार को बधाई दी। देवास्थानम बोर्ड को वापस लेने पर भी मदन कौशिक ने तर्क दिया।

मदन कौशिक ने कहा कि हक हकूक धारियों और जन भावनाओ के अनुरूप फैसला लिया गया।इस दौरान मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की 4 दिसम्बर को होने वाली रैली में लाखों की संख्या में कार्यकर्ताओं के आने की संभावना है। इसको देखते हुए सभी प्रदेश मंत्रियो को जिम्मेदारी दी गई है। रैली को सफल बनाने के लिए लगातार बैठकें चल रही है। रैली में आने के लिए व्यक्तिगत निमंत्रण दिया जाएगा। रैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  चम्पावत पुलिस को मिली बड़ी सफलता दो स्मैक सरगना तस्कर गिरफ्तार,18 लाख है अंतराष्ट्रीय कीमत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News