Connect with us

कुमाऊँ

एसीएमओ ने कहा वैक्सीन की हो रही कमी

वैक्सीन की कमी को लेकर हल्द्वानी के सामाजिक कार्यकर्ता बी सी पंत ने एसीएमओ रश्मि पंत से बातचीत की। रश्मि ने बताया कि वैक्सीन प्रदेश में कम आ रही है जिसकी वजह से टीकाकरण में विलंब हो रहा है। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे कोरोना वैक्सीन आयेगी लोगों को टीका लगवाया जा रहा है। एसीएमओ ने दूरभाष में कहा कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण से कोई नहीं छुटेगा। सभी को टीका जरूर लगवाया जायेगा। विदित हो कि एक तरफ जहां वैक्सीन की कमी हो रही है वहीं दूसरी तरफ टीकाकरण के लिए लोगों की भीड़ भी लगने लगी है।

Ad
यह भी पढ़ें -  घर पहुंचने से पहले छिनी जिंदगी, कैंटर की टक्कर से रोडवेज चालक की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News