Connect with us

उत्तराखण्ड

श्रीनगर डैम से अलकनंदा में छोड़ा अतिरिक्त पानी, हरिद्वार-ऋषिकेश में खतरे के निशान तक पहुंची गंगा

उत्तराखंड में आज भी पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का सिलसिला जारी है। जिसके चलते नदियां भी उफान पर हैं। श्रीनगर गढ़वाल के सीनियर मैनेजर शाहिद शेख ने बताया कि भारी बारिश के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण श्रीनगर डैम में करीब तीन हजार क्यूसेक अतिरिक्त पानी आने की आशंका है। जिसके चलते आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से श्रीनगर डैम से पानी छोड़ने की सूचना जारी की गई थी। इसके बाद सुबह साढ़े नौ बजे डैम से पानी छोड़ा गया है। यह पानी साढ़े 10 बजे देवप्रयाग, साढ़े 12 बजे ऋषिकेश और करीब एक बजे हरिद्वार पहुंचेगा। जिसके चलते देवप्रयाग, ऋषिकेश और हरिद्वार में अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

खतरे के निशान पर बह रही नदियां
पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण देवप्रयाग, हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। गंगा इस समय खतरे के निशान पर बह रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  फिर सुर्ख़ियों में जैनी प्रकरण: महिला ने हरक सिंह रावत पर लगाए गंभीर आरोप, DGP से की DNA टेस्ट की मांग

More in उत्तराखण्ड

Trending News