Connect with us

कुमाऊँ

एसएसपी के आश्वासन बाद पत्रकारों का धरना स्थगित

रुद्रपुर।शनिवार की शाम को सिडकुल चौकी द्वारा पत्रकार के साथ की गई मारपीट व मुकदमा लिखे जाने के विरोध में पत्रकारों का चले आ रहा धरना प्रदर्शन आश्वासन के बाद वापस ले लिया गया है।

नाराज पत्रकारों को एसएसपी ने आश्वासन देते हुए कहा कि वह सी ओ सिटी के तबादले पर विचार करेंगें। लेकिन महिला होने के नाते सम्मान में एस पी सिटी ममता वोहरा के तबादले की मांग को वापस ले लिया। ज्ञात हो कि एसएसपी ने आश्वस्त करते हुये दस दिन के अंदर जांच के बाद पत्रकार भारत शाह के विरुद्ध लिखा गया मुकदमा वापस लिये जाने को कहा है। दो दिन तक चले धरने में जिले भर से पत्रकारों, समाजसेवी राजनीतिक व्यवसायियों ने पत्रकारों पर हुए इस दुर्व्यवहार की निन्दा की। साथ ही धरने में पत्रकारों का समर्थन किया। वहीं समाजसेवी संस्था जिंदगी जिंदाबाद ने जलपान एवं खाने पीने की व्यवस्था का योगदान दिया।

यह भी पढ़ें -  सड़क किनारे मिला युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News