Connect with us

कुमाऊँ

नगर पंचायत बनने के बाद अब लालपुर का होगा सर्वांगीण विकास: शुक्ला

रुद्रपुर। प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने विकास को गति देने के लिए लालपुर को नगर पंचायत बनाया है।
उक्त वक्तव्य आज लालपुर नगर पंचायत बनने के बाद लालपुरवासियों द्वारा आयोजित किए गए स्वागत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे क्षेत्रिय विधायक राजेश शुक्ला ने कहीं। सर्वप्रथम लालपुर पंहुचने पर विधायक राजेश शुक्ला का ग्रामवासियों, व्यापारियों व समाजसेवीयो ने जगह-जगह ढ़ोल नगाड़ों के साथ फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार के 4 वर्षों में किच्छा विधानसभा में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं, किच्छा में मॉडल डिग्री कॉलेज की स्थापना, हाईटेक बस अड्डा निर्माण, मुंसिफ कोर्ट की स्थापना, किच्छा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का आधुनिकीकरण के साथ ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना जैसे ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं।

जहां पूरे प्रदेश में प्रदेश की भाजपा सरकार में 9 नगर पंचायतों की घोषणा हुई उनमें से तीन नगर पंचायत किच्छा विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वीकृत कराकर विकास को गति प्रदान की है। नगर का रुप ले चुके लालपुर को नगर पंचायत बनाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं शहरी विकास मंत्री बंसीधर भगत का आभार जताते हुए विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि नगर पंचायत बनने के बाद लालपुर का सर्वांगीण विकास होगा, रुके हुए विकास कार्यों को गति मिलेगी। नगर का रुप ले चुके लालपुर का विकास ग्रामपंचायत के बजट से संभव नहीं था इसलिए ही उनके लगातार प्रयासों के बाद लालपुर नगर पंचायत बना।
सभा को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा ने विधायक राजेश शुक्ला का आभार जताते हुए कहा कि विधायक राजेश शुक्ला के विकासपरक सोच से ही आज लालपुर नगर पंचायत बन पाया। सभा को वरिष्ठ समाजसेवी जसविंदर सिंह एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बंटी खुराना ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

स्वागत कार्यक्रम में अमृतपाल सिंह, बलजीत गाबा, राजेश कश्यप, लखविंदर सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, अकील अहमद, रंजीत रंधावा, बिट्टू हुड़िया, मनोज अरोरा, अमित कुमार, धीरज सिंह, किरण शर्मा, राज गगनेजा, नरेंद्र ठुकराल, गिरीश शर्मा, परमजीत सिंह, पंकज ठुकराल, जसमीत सिंह, मक्खन सिंह, सनी सिंह, जगरूप सिंह, गोल्डी, राजेश मिश्रा, पवन कुमार, अखिलेश सिंह, बीनू राय, दयानंद तिवारी, राजेश कुमार, विनय, अजय कुमार कोली, सत्यम, आशीष कुमार, सुनील गुप्ता, अविनाश कुमार समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News