Connect with us

उत्तराखण्ड

भारी मंथन के बाद हरिद्वार व नैनीताल सीट पर कांग्रेस ने नये चेहरे पर खेला दांव

देहरादून। कई दिनों तक भारी मंथन के बाद कांग्रेस ने हरिद्वार व नैनीताल सीट पर नये चेहरों पर दांव लगा दिया है। लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की दो सीटों पर प्रत्याशी चयन को लेकर माथापच्ची कर रही कांग्रेस ने सस्पेंस खत्म कर दिया है।

हरिद्वार से वीरेंद्र रावत और नैनीताल सीट पर कांग्रेस ने प्रकाश जोशी पर दांव लगाया है। नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति और पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ कई दौर की बैठकों के बाद अब दोनों नामों पर सहमति बन गई है। शुक्रवार को कांग्रेस हाईकमान ने दोनों सीटों पर प्रत्याशियों की विधिवत घोषणा कर दी है।

यह भी पढ़ें -  लैंगिंक समावेशन पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News