Connect with us

Uncategorized

नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पर्वतीय इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। तो वहीं कहीं जगह चटक धूप के साथ हल्के बाद छाए रहेंगे। बता दें कि बीते कई दिनों से मौसम का मिजाज कुछ बदला सा ही है।इससे भीषण गर्मी से तो राहत मिली है। लेकिन मैदानी जनपदों में अभी भी उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल है। हालांकि अगल दो दिनों में भारी बारिश के साथ प्रदेश में मॉनसून दस्तक दे सकता है। देहरादून के साथ ही आसपास के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी।बीते दिन यानी गुरुवार को देहरादून की बात करें तो बादल छाए रहे। साथ ही शाम को हल्की से मध्यम बारिश भी देखने को मिली। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली। हालांकि बारिश होने के कई जगहों पर जल भराव देखने को मिला। जिसके चलते दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।आज की बात करें तो आज भी पर्वतीय इलाकों में बारिश का दौर बना रहेगा। लगातार बारिश की वजह से यहां तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। साथ ही अगले दो-तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। बारिश का क्रम बना रहेगा। हालांकि रविवार तक मॉनसून आ सकता है। जिसके चलते तापमान में और भी ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी है। नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट है। तो वहीं देहरादून, पौड़ी, टिहरी और अल्मोड़ा आदि जिलों में बादल छाए रहेंगे। तो वहीं हल्की से मध्यम बारिश के भी आसार है। कही जगह पर गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। चार धाम और यात्रा मार्ग में भी बारिश की संभावना है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मौसम विभाग ने 9 नवम्बर तक के लिए जारी किया पूर्वानुमान, एक क्लिक में पढ़ें अपडेट
Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News