Connect with us

उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा: बेटी की मेहंदी रस्म में डांस कर रहे पिता को आया हार्ट अटैक, मौत

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले से दुःखद समाचार सामने आ रही है। जहां पिता की मौत विवाह से ठीक एक दिन पूर्व बेटी के मेहंदी समारोह के दौरान ही हो गई। पिता अन्य रिश्तेदारों के साथ नाच रहे थे। इसी बीच अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह जमीन पर गिर गये। उन्हें बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना यहां धारानौला क्षेत्र की है। दरअसल, चन्द्र शेखर लोहनी की बेटी की शादी थी। यह शादी रविवार को हल्द्वानी के एक बैंकेट हॉल में तय थी। शनिवार की रात मेहंदी का कार्यक्रम धारानौला घर पर ही चल रहा था। सगे-संबंधी,रिश्तेदार व पडौसी इस खुशी के पल पर उनके घर आये हुए थे। घर पर हंसी-खुशी का माहौल था। इस खुशी के पल में बेटी के पिता अन्य लोगों के साथ डांस कर रहे थे। इसी बीच उन्हें हार्ट अटैक आ गया और वह जमीन पर गिर पड़े। घबराये परिजन उन्हें बेस अस्पताल ले गये, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी।

पिता के असमायिक निधन के बाद बेटी के मामा ने अपना फर्ज निभाया। चूंकि सारी तैयारियां हो चुकी थी इसलिए विवाह टाला नहीं गया। रविवार को दुल्हन के मामा व अन्य रिश्तेदार विवाह को संपन्न कराने के लिए हल्द्वानी चले गए। जहां देर रात दुल्हन का विवाह संपन्न हुआ। दुल्हन के मामा ने ही उसका कन्यादान किया। शादी की रस्में सादगी से की गयी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News