Connect with us

उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा हादसा: सेहरा उतारकर दूल्हे ने कराया मुंडन पिता और भाभी को दी मुखाग्नि भतीजे को दफनाया

अल्मोड़ा हादसा: सेहरा उतारकर दूल्हे ने कराया मुंडन पिता और भाभी को दी मुखाग्नि भतीजे को दफनाया
कुछ समय पहले तक जिस घर में शादी पार्टी की धूम मची हुई थी वहां अब मातम पसरा हुआ है। कुछ समय पूर्व तक घर में बज रही शहनाई और ढोल-नगाड़ों की आवाज पूरे गांव में गूंज रही थी लेकिन बीते रोज हुए भयावह सड़क हादसे से न केवल दूल्हे के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है बल्कि पूरे गांव में भी मातम पसरा हुआ है। गमहीन माहौल में एक साथ तीन शवों को देख हर कोई सहमा हुआ है। बीते शाम न केवल दूल्हे के घर में बल्कि पूरे गांव में किसी के भी घर चूल्हा नहीं जला। गांव में मौजूद कोई भी शख्स सड़क हादसे में हुई दूल्हे के पिता, भाभी, भतीजे और दीदी की मौत की खबर सुनकर अपने आंसू नहीं रोक पाया। इसे भाग्य का लेख ही कहां जाएगा कि शादी के बाद जहां दूल्हा अपनी दुल्हन को हनीमून पर न‌ई जगह ले जाने के सपने देखता है वहीं मटेला गांव निवासी दूल्हे दिनेश रौतेला को सिर से सेहरा उतारकर मुंडन कराना पड़ा। रविवार को गमहीन माहौल में उसने न केवल अपने पिता जयंत सिंह, भाभी अंकिता के शवों को मुखाग्नि दी बल्कि हृदय में पत्थर रखकर प्यारे मासूम भतीजे समर के शव को गांव के ही श्मशान घाट में भी दफनाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News