Connect with us

कुमाऊँ

विभिन्न मगों को लेकर आंबेडकर महासभा का धरना प्रदर्शन

दन्या संवाददाता– बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर महासभा का तहसील भनोली मुख्यालय में विभिन्न मगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। आम्बेडकर सभा की मांगें राज्य सरकार के अंतर्गत विभिन्न विभगों में रिक्त पदों को बैकलॉग के पदों में विशेष भर्ती करा कर भरा जाय। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति को पूर्व की भांति पदों उन्नति में बरिता दी जाय। बीएड एवं विभिन्न प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति सभी जनपदों में समान रूप से वितरित की जाय।वही उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी के दौरान विभिन्न प्रदर्शनों व कार्यक्रम में अपने बध्य्यंत्रो के साथ समलित हुए लोगों की पहिचान कर उन्हें सुबिधा प्रदान की जाय। राज्य में निवास करने वाले पीढ़ियों रह रहे अनुसूचित परिवारों को भूमि दी जाय जिससे उनकी आजीविका भी चल सके। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जेष्ठ प्रमुख धौलादेवी शेराराम, महासभा अध्यक्ष बहादुर राम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आनन्द प्रसाद, डॉ प्रमोद कुमार,महिपाल प्रसाद, प्रधान दयाकिशन, मनोज कुमार,पंकज कुमार, गणेश प्रसाद, महिपाल विश्वकर्मा, नंदन राम, गोधन राम, प्रकाश भारती, राजेन्द्र प्रसाद सहित कई लोगो की उपस्थिति रही।
संचालक–विजय टम्टा,

Ad
यह भी पढ़ें -  डम्पर की चपेट में आने से युवती की मौत, चालक गिरफ्तार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News