Connect with us

कुमाऊँ

58 पाउच कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

बनबसा।जनपद चम्पावत के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी चंपावत टनकपुर के निर्देशन में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है।
उक्त के क्रम में आज जनपद चम्पावत के थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत हुड्डी नदी के पास बनबसा से अभियुक्त भुपेन्द्र सिंह पुत्र पुरन सिंह निवासी ग्राम देवीपूरा मझगॉव, थाना बनबसा जनपद चम्पावत के कब्जे से 58 पाउच कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त संबंध में थाना बनबसा में मुकदमा FIR No- 38/21 अंतर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में उ0नि0 अरविन्द कुमार,कानि0 शैलेन्द्र सिंह,कानि0 प्रवीण गोस्वामी शामिल थे।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News