Connect with us

उत्तराखण्ड

चुनाव से पहले कांग्रेस में दिखने लगे बगावती सुर,यह दो नामी नेता थाम सकते हैं भाजपा का हाथ

उत्तराखंड में भी नेता का दल बदलने का सिलसिला जारी है। वहीं इस बीच बड़ी खबर कांग्रेस से हैं। खबर है कि कांग्रेस के दो बड़े नेता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।विधानसभा चुनाव से पहले दलबदल फिर चर्चा में है। उत्तर प्रदेश और गोवा में कई नेताओं के इधर उधर होने की सुर्खियों के बीच उत्तराखंड में भी ये ट्रेंड थमा नहीं है।अब कांग्रेस की महिला विंग की प्रमुख सरिता आर्य के पार्टी बदलने की चर्चाएं गर्म हैं।

आर्य ने शुक्रवार रात बीजेपी के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की। करीब एक घंटे चली ये मुलाकात जोशी के डालनवाला स्थित गेस्ट हाउस में हुई। इस दौरान पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद थे। इस मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि किशोर उपाध्याय के साथ बीजेपी आर्य को जोड़कर कांग्रेस को दोहरा झटका दे सकती है, लेकिन कहानी में मोड़ और भी हैं।वहीं खबर है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी पार्टी से नाराज चल रहे हैं और इसके चलते वो बड़ा फैसला ले सकते हैं। खबर है कि किशोर के इशारों पर सरिता भी कांग्रेस से बगावत कर सकती है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News