Connect with us

उत्तराखण्ड

मेरी चुनाव प्रचार सामग्री बांटने पर रोक लगा रहे अराजक तत्व: ललित जोशी

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने किया ताबड़तोड़ जनसंपर्क अभियान

शहर में बिछी है भाजपा की बिना गैस वाली पाइप लाइन: सुमित हृदयेश

हल्द्वानी। नगर निगम चुनाव की गहमागहमी के बीच कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने आज अपने चुनाव प्रचार को नई रफ्तार दी। सुबह से ही उन्होंने वार्ड नंबर 48 मल्ली बमौरी, सिविल न्यायालय, अब्दुल्ला पेट्रोल पंप, गैस गोदाम रोड, छड़ैल, वार्ड नंबर 14 राजपुरा, वार्ड नंबर 20, रामपुर रोड के वार्ड नंबर 19 और मंगल पड़ाव सब्जी मंडी में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर अपने पक्ष में वोट देने की अपील की।

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने कहा कि कांग्रेस सभी धर्मों और वर्गों को समान रूप से साथ लेकर चलने वाली पार्टी है, जो भाजपा की तरह धर्म और जाति की राजनीति नहीं करती। उन्होंने दावा किया कि उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। लोग हमें अपने क्षेत्र में बुलाकर बैठकें करवा रहे हैं। यह इस बात का संकेत है कि जनता विकास और बदलाव चाहती है, उन्होंने कहा।

ललित जोशी ने डहरिया क्षेत्र में कांग्रेस की प्रचार सामग्री बांटने में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से इसकी जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा, हमारा ध्यान शहर के विकास पर है। मैं लोगों के बीच जाकर अपने विकास एजेंडे को स्पष्ट कर रहा हूं। जो भी इन गतिविधियों में रुकावट डाल रहा है, उसे प्रशासन को गंभीरता से लेना चाहिए। ललित जोशी ने कहा कि उनका लक्ष्य हल्द्वानी का समग्र विकास है। उन्होंने घोषणा की कि वे छात्रों, वकीलों, वरिष्ठ नागरिकों, डॉक्टरों और व्यापारियों की एक समिति बनाना चाहते हैं। यह समिति शहर के विकास के लिए सुझाव देगी और इसे एक नई दिशा में ले जाने में सहयोग करेगी।

यह भी पढ़ें -  Jaisalmer Bus Accident: जिंदा जले 20 लोग, 18 घंटे बाद भी शवों की पहचान करना मुश्किल

राजपुरा क्षेत्र में जन संपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, हमारा निगम क्षेत्र एकता और सद्भाव का प्रतीक है। इसे प्रदेश का एक उच्च और आदर्श नगर बनाना मेरा सपना है। मैं जनता से अपील करता हूं कि वे इस विकास यात्रा में मेरा साथ दें। हम सब मिलकर हल्द्वानी को प्रदेश के शीर्ष स्थान पर ले जाएंगे।

ललित जोशी ने अपनी चुनावी यात्रा को राजनीति से परे जनसेवा का वादा बताया। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा ही उनकी ताकत है और वह इस भरोसे को कभी टूटने नहीं देंगे। उनका विश्वास है कि बदलाव केवल ईमानदारी और जनता के साथ जुड़ाव से ही संभव है। ललित जोशी का यह चुनावी अभियान हल्द्वानी के विकास और बेहतर भविष्य की उम्मीदों को मजबूत कर रहा है। जनता का उत्साह और उनका समर्थन इस बात का संकेत है कि हल्द्वानी बदलाव की ओर बढ़ रहा है।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि भाजपा कहती है हमने 10 सालों में विकास किया, तो आपने ताकत क्यों बदला। हमारे कथावाचक कहेंगे सभी धर्म समान हैं। विश्व का कल्याण हो। क्या भाजपा के लोग हमारे कथावाचकों से बड़े है तो फिर धर्म की राजनीति क्यों कर रही हैं। भाजपा को हार का डर सताने लगा है। हल्द्वानी का विकास तो चमत्कारी गैस पाइप लाइन डालकर किया गया। जो घरों तक तो पहुंच गई, लेकिन सड़क के नीचे नहीं आई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विकास किया है और करेंगी। इसके लिए आपको कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी को विजय बनाकर नगर निगम भेजना होगा।

यह भी पढ़ें -  डीएम ने इन्हें बनाया कालाढूंगी का उप जिलाधिकारी

इस दौरान जनसभा में विधायक सुमित हृदयेश, हल्द्वानी कांग्रेस महानगर अध्यक्ष गोविन्द बिष्ट, वरिष्ठ समाज सेवी गोविंद सिंह बिष्ट, मलय बिष्ट, हेमंत बगड़वाल, नजाकत खान, समित टिक्कू, दिनेश चौहान, हेम दुर्गापाल, रमेश जोशी, विनोद कुमार पिंनू, विक्रम रंधावा, शंकर जोशी, बिपिन गुप्ता , पार्षद प्रत्याशी राधा आर्या, पार्षद प्रत्याशी ई.नेहा, पार्षद प्रत्याशी प्रीति आर्या, पार्षद प्रत्याशी कोमल आर्या, पार्षद प्रत्याशी एडवोकेट धर्मवीर, सुमित कुमार, हेमंत साहू, तलत ऐतशाम, शशि वर्मा, रजो टंडन, सूरज प्रकाश, मदन कश्यप समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News