Connect with us

गढ़वाल

घरवालों से नाराज होकर लड़कियां दिल्ली भागी, पुलिस ने किया बरामद

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दो नाबालिग लड़कियां अपने स्वजनों से नाराज होकर घर से भागे थे जिसके बाद देहरादून के पटेलनगर कोतवाली पुलिस को दिल्ली में मिल गईं। कोतवाली प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि बंजारावाला से दो अलग-अलग समुदाय की किशोरियां शनिवार दोपहर को कही चली गई थीं। दोनों के स्वजनों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि दोनों किशोरियों के घर से जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा गया, जिससे पता लगा कि दोनों किशोरियां घर से सीधे आइएसबीटी गई थी और वहां से दिल्ली जाने वाली बस में बैठ गईं। इसके बाद उनके मोबाइल की लोकेशन निकलवाई गई, जो कि दिल्ली की मिली। उसके बाद पुलिस ने लड़की को परिवार जनों को सौंप दिया है,

Continue Reading
You may also like...

More in गढ़वाल

Trending News