Connect with us

कुमाऊँ

जानवर चराने गई महिला का जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, बाघ के मारे जाने के आशंका

वन्य जीव और मानव संघर्ष उत्तराखंड के कई जिलों में अभी भी लगातार चलता जा रहा है इसी क्रम में एक बड़ी खबर अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है यहां के मरचूला के जंगल में एक महिला का क्षत—विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला गत दिवस पशु चारे के लिए जंगल गई थी, लेकिन तब से वापस नहीं आई थी। आशंका जताई जा रही कि महिला को बाघ ने अपना निवाला बना लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार सुबह मरचूला क्षेत्र की झड़गाव की रहने वाली महिला परी देवी 65 साल पत्नी केशव दत्त का शव जंगल में मिला है। वह शुक्रवार को वह जंगल में लकड़ी लेने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने सर्च अभियान चलाया। आज सुबह 10 बजे उसका शव बरामद कर लिया गया है।

डीएफओ महितम यादव ने बताया कि महिला किसी वन्य जीव के हमले का शिकार बनी है। उसे या तो किसी गुलदार अथवा बाघ ने मारा होगा। फिलहाल जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। बता दे कि इससे पूर्व मार्च माह में सल्ट के कूपी गांव की एक अन्य महिला गुड्डी देवी (59 साल) को भी जंगल में बाघ ने अपना निवाला बना लिया था। इस क्षेत्र में पूर्व से ही बाघ की दहशत व्याप्त है।

यह भी पढ़ें -  रैली से पहले एसएसपी कार्यालय में धरने पर बैठे कांग्रेसी
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News