Connect with us

उत्तराखण्ड

टनकपुर सीट से अंजली आर्या को मिल रहा अपार समर्थन, तूफानी जनसंपर्क से बढ़ाई चुनावी धार

पर्वत् प्रेरणा ब्यूरो

टनकपुर (चम्पावत)। जिला पंचायत क्षेत्र संख्या 08 टनकपुर से निर्दलीय प्रत्याशी अंजली आर्या को चुनाव में अपार जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने छीनीगोठ, गेंडाखाली, बसानीगोठ सहित कई ग्राम पंचायतों में तूफानी जनसंपर्क कर जनता की नब्ज टटोली और अपने पक्ष में मतदान की अपील की।

अंजली आर्या ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि उन्हें क्षेत्रवासियों का भरपूर स्नेह और समर्थन मिल रहा है, जिससे उन्हें जीत का पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा, “मैं जनता की सेवा के लिए चुनाव मैदान में उतरी हूं और क्षेत्र की समग्र विकास योजनाओं को प्राथमिकता दूंगी। मेरा उद्देश्य जनहित के मुद्दों को लेकर पंचायत स्तर पर प्रभावशाली काम करना है।”

अंजली आर्या के साथ जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे। इस दौरान अशोक कुमार, रोहित महर, चेतन महर, धर्मानंद भट्ट, सुनीता बिष्ट, रोहन महर, दीपक महर, अनिल सिंह, नवीन कुमार, शतीश कुमार, गणेश महर, पप्पू सिंह, शीतल, शालिनी, ललित महर, हरीश सिंह महर, लक्ष्मण धामी, कृष्णानंद जोशी, रोहित कुमार, गोपाल कुमार समेत अनेक कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं।

चुनाव प्रचार के अंतिम चरणों में अंजली आर्या का यह जनसंपर्क अभियान मतदाताओं के बीच उनकी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रहा है। अब देखना यह होगा कि क्या यह समर्थन मतदान के दिन भी वोटों में तब्दील होकर उन्हें विजयी बनाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  मौसम विभाग ने 9 नवम्बर तक के लिए जारी किया पूर्वानुमान, एक क्लिक में पढ़ें अपडेट

More in उत्तराखण्ड

Trending News