Connect with us

उत्तराखण्ड

बजट सत्र में तीन नए मंत्रियों की घोषणा के कयास


गैरसैंण। गैरसैंण में एक मार्च से शुरू हो रहे बजट सत्र के दौरान प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए तीन मंत्रियों के नाम की घोषणा कर सकती है। इस बात के कयास लगाए जाने लगे हैं। सूत्रों की मानें तो मंत्रिमंडल में शामिल न किये जाने से नाराज विधायकों को खुश करने का समय आ चुका है। हालांकि नए मंत्री बने तो उन्हें कार्य करने के लिये मात्र 10-11 माह का समय मिल पायेगा। पूर्व में विशन सिंह चुफाल सहित कई विधायक मंत्री न बनने से नाराज भी दिखाई दे रहे थे। देखना होगा इस बार क्या बजट सत्र के दौरान नए विधायकों के नाम पर मुहर लग पायेगी।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News