Connect with us

कुमाऊँ

आशा ने की कोविड वैक्सीनेशन लगाने की अपील

हल्द्वानी। भाजपा महिला मोर्चा की नगर महामंत्री आशा शुक्ला ने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा है कि जो लोग कोरोना वैक्सीन नहीं लगा पाएं हैं, उन्हें तत्काल वैक्सिनेशन करना चाहिए। श्रीमती आशा ने कहा है कि आज भी अधिकांश लोग घरों पर ही हैं और वैक्सिंन नहीं लगाने जा रहे हैं ऐसे में इस घातक बीमारी से बचने के लिए उन्हें तत्काल मिनी स्टेडियम के पास जाकर कोविड वैक्सीन लगवा लेनी चाहिए। आशा ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को नकारा नहीं जा सकता है। इसलिए सभी को सुरक्षित रहने के इंतजाम करने चाहिए।

गौरतलब है कि आशा ने कोरोनाकाल में अपने स्तर से लोगों को हर प्रकार से मदद पहुंचाने का प्रयास किया।मास्क सैनिटाइजर से लेकर राशन इत्यादि में उन्होंने प्रत्येक जरूरतमंद को सहयोग किया।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News